Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : अवैध खनन मामले में ईडी के गवाह विजय हांसदा के बेटे की सड़क हादसे में मौत

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : अवैध खनन मामले में ईडी के गवाह और भवानी चौकी के ग्राम प्रधान विजय हांसदा के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गयी. यह घटना सोमवार देर शाम साहिबगंज के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित महादेवगंज पेट्रोल पंप के पास हुई है. इस सड़क हादसे में एक अन्य युवक घायल हो गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गयी.

मैजिक वाहन की चपेट में आने से हुई मौत

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विजय हांसदा का बेटा संजय हांसदा (19 वर्षीय) और उनका भांजा शिरवन टुडू (18 वर्षीय) बाइक में पेट्रोल लेने के लिए महादेवगंज गये थे. पेट्रोल लेने के बाद वह पंप से निकल रहा था, तभी डाक लेकर आ रहे मैजिक वाहन की चपेट में आ गया. जिससे संजय हांसदा की मौत हो गयी.

पोस्‍टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

हादसे के बाद परिजन मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे. इस वजह से सदर अस्पताल का माहौल तनावपूर्ण हो गया. एसडीपीओ राजेंद्र दुबे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया. उन्होंने परिजनों को समझा-बुझाकर पोस्टमार्टम के लिए राजी किया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही