Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे और विनय सिंह के घर ईडी की छापेमारी

Advertisement
Advertisement
 Ranchi : ईडी की टीम आज सुबह से झारखंड में  रांची, धनबाद, देवघर, दुमका, गोड्डा सहित 32 ठिकानों पर शराब घोटाला मामले में छापा मार रही है. इस बीच राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव और नेक्सजेन के विनय सिंह के यहां भी छापा पड़ा है. बता दें कि रोहित उरांव जेएससीए का आजीवन सदस्य भी है. मंत्री रामेश्वर उरांव के आवास के बाहर भी फोर्स तैनात है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/ed-5555.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी और उसके सहयोगी के ठिकाने पर   छापेमारी

[caption id="attachment_737647" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/ed-55555.jpg"

alt="" width="600" height="600" /> हरमू पटेल चौक स्थित योगेंद्र तिवारी का आवास[/caption] झारखंड के बड़े शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर बुधवार की सुबह इडी की टीम छापेमारी कर रही है. योगेंद्र तिवारी के रांची के हरमू हाउसिंग के पटेल चौक स्थित आवास,दुमका के गिलानपाड़ा चौक स्थित व्यावसायिक कार्यालय, टाटा शोरूम चौक पर अवस्थित तनिष्क शोरूम, खिजुरिया में तिवारी ऑटोमोबाइल, कुम्हार पाड़ा में रहने वाले सहयोगी पप्पू शर्मा और अनिल सिंह के घर में भी ईडी ने रेड की है. सभी जगहों पर ईडी की टीम 7.00 से 8.30 बजे के करीब पहुंची है.

इन ठिकानों पर हो रही ईडी की छापेमारी

वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव का आवास. हरमू में पटेल चौक स्थित तिवारी ब्रदर्स का आवास, मेन रोड स्थित विनय सिंह का आवास, श्रवण जालान का अपर बाजार स्थित आवास में ईडी ने छापा मारा है. इसके अलावा देवघर में कांग्रेस नेता मुन्नम संजय, अभिषेक झा, मेहर गार्डन, बिस्कोमान भवन. दुमका में योगेंद्र तिवारी का गिलानपाडा चौक स्थित ऑफिस, तनिष्क शो रूम, खिजुरिया में तिवारी मोटर, कुम्हारपाडा में पप्पू शर्मा और अनिल शर्मा का आवास. धनबाद में ग्रेबल कॉलोनी में संतोष मंडल और एक अन्य के ठिकाने पर ईडी छापेमारी कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही