Search

 
 
 

गोपालगंज: मां के सामने बेटे को मार दी गोली, मौत

 
Gopalganj: अंडा फार्म में काम कर रहे वर्कर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना जिले के बरौली थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव की है. मृतक की पहचान पश्चिम चंपारण जिले के लौकरिया थाना क्षेत्र के पुनई लक्ष्मीपुर गांव निवासी आनंद महतो के 25 वर्षीय बेटे गुड्डू कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि गुड्डू अपने तीन भाई और मां के साथ पिछले छह माह से बरौली थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी इमरान आजम के अंडा फार्म में काम करता था. काम करने के दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और सीने में गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई. इमरान ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से नामजद आरोपी द्वारा हम से बीस लाख रुपए की रंगदारी की मांग की जा रही थी. जिसे देने से इनकार कर रहा था. इसके बाद वह यहां आकर फायरिंग कर धमकी दिया था. इसकी सूचना बरौली थाना को दिया गया था. आज फिर बाइक पर सवार दो लोग पहुंचे.
उन्होंने आवाज देकर युवक को बुलाया. पहले उसकी मां आयी. फिर मां ने बेटे को बुलाया. लेकिन मां कुछ समझ पाती, इससे पहले ही बदमाशों ने मां के सामने ही युवक को गोली मार दी. साथ ही एक पर्ची फेंक कर चले गए. पर्ची में लिखा था कि जो भी इस फॉर्म पर काम करेगा उसको गोली मार देंगे. फिलहाल पर्ची को पुलिस ने जब्त कर लिया है. इस संदर्भ में सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया की अंडा फार्म में काम कर रहे एक वर्कर को गोली मारी गई है. जिसकी मौत हो गई है. फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर पोस्टमार्टम कराने में जुट गई है. पुलिस आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापामारी कर रही है. जल्द ही सभी पकड़े जाएंगे.
इसे भी पढ़ें - ब्रिटिश">https://lagatar.in/end-of-british-era-law-new-criminal-laws-will-come-into-effect-from-july-1/">ब्रिटिश

काल के कानून का अंत, नये आपराधिक कानून एक जुलाई से होंगे लागू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही