Search

 
 
 

सोनाहातूः वज्रपात से आधा दर्जन महिलाएं गंभीर, एक की मौत

 
खेत में धानरोपनी के दौरान गिरा ठनका, घायल महिलाएं रिम्स में इलाजरत Ranchi: सोनाहातू थाना क्षेत्र के सोनाहातू गांव में ठनका गिरने से 6 महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं.  सभी खेत में धान रोपनी कार्य कर रही थीं. घटना गुरुवार अपराह्न करीब 3 बजे की है. स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर सभी झुलसी महिलाओं को इलाज के लिए सोनाहातू अस्पताल पहुंचाया. झुलसी महिलाओं में रिबन देवी (45), राखी कुमारी (18), सांवरी देवी (42), रेवती देवी (55), संयोति देवी उर्फ शव्या देवी (32), प्रमिला देवी (40) शामिल थीं. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए सभी को एंबुलेंस से रांची के रिम्स भेजा गया. शाम करीब 6 बजे इलाज के दौरान रिम्स में शव्या देवी की मौत हो गई. महिला की मौत की सूचना पर सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने दुख जताया. उन्होंने मृतक के परिजनों को प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. इसे भी पढ़ें- रिम्स">https://lagatar.in/rims-hostel-allocation-to-mbbs-students-from-august-28-instructions-to-come-with-parents/">रिम्स

: 28 अगस्त से होगा एमबीबीएस छात्रों को हॉस्टल आवंटन, माता-पिता के साथ आने का निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही