Search

 
 
 

सोनाहातू : थाना एकादश ने पत्रकार एकादश को 7 विकेट से हराया

 
Sonahatu : 77वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. इसमें पत्रकार एकादश, प्रखंड एकादश, शिक्षक एकादश व थाना एकादश की टीमों ने भाग लिया. पहला मैच पत्रकार एकादश और प्रखंड एकादश के बीच हुआ, जिसमें पत्रकार एकादश ने जीत दर्ज की. वहीं, दूसरे मैच में शिक्षक एकादश को हरा कर थाना एकादश की टीम ने 5 ओवर शेष रहते ही 7 विकेट से मैच जीत लिया. फाइनल मुकाबले में पत्रकार एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाए. वहीं, जवाबी पारी खेलने उतरी थाना एकादश की टीम ने कड़े संघर्ष में अंतिम गेंद पर 7 विकेट से मैच जीत लिया. मुख्य अतिथि सोनाहातू सीओ प्यारे लाल, थाना प्रभारी सतीश वर्णवाल, राहे ओपी प्रभारी राम रेखा पासवान ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर समाजसेवी राजेन्द्र महतो, विपिन सिंह, विदेशी महतो आदि मौजूद थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/17-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/strategy-to-win-all-lok-sabha-seats-of-jharkhand-made-in-delhi-rahul-priyanka-kharge-will-hold-public-meetings/">दिल्ली

में बनी झारखंड की सभी लोकसभा सीट जीतने की रणनीति, राहुल, प्रियंका, खरगे की होंगी जनसभाएं : अविनाश पांडे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही