Search

 
 
 

12 मई को ओटीटी पर रिलीज होगी सोनाक्षी सिन्हा की वेब सीरीज 'दहाड़'

 
Lagatar Desk: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं, उनकी नई वेब सीरीज दहाड़ इसी हफ्ते रिलीज होने वाली है. `दहाड़` का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जो एक दो नहीं बल्कि 27 लड़कियों के मौत की मर्डर मिस्ट्री की कहानी है. अब दर्शकों को जल्द इस सीरीज के रिलीज होने का इंतजार हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते सोनाक्षी सिन्हा की `दहाड़ और ऋतिक रोशन की `विक्रम वेधा रिलीज होने वाली है. वहीं 12 मई को दहाड़ रिलीज होगी. जिसे देखने के लिये फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

मुख्य भूमिका में हैं ये स्टार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-128.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> `दहाड़` वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के साथ विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह लीड रोल्स में नजर आने वाले हैं. इस सीरीज का निर्देशन रीमा कागती और रुचिया ओबरॉय ने किया है. वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सुपरस्टार सलामन खान की फिल्म दबंग से की थी. उसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. कलंक , मिशन मंगल, राउडी राठौर, जोकर, सरदार का बेटा, दबंग 2, लुटेरा, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा, बुलेट राजा, आर-राजकुमार, एक्शन जैक्सन, तेवर, अकीरा जैसी कई फिल्मों में काम किया है. इसे भी पढ़ें: आधी">https://lagatar.in/at-midnight-pm-modi-issued-a-video-message-seeking-votes-from-the-people-of-karnataka/">आधी

रात को पीएम मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर कर्नाटक की जनता से वोट मांगा…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही