Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में पहुंची सोनम कपूर ने ‘नमस्ते’ संबोधन से की भाषण की शुरूआत

Lagatar Desk: ब्रिटेन के 40 वें सम्राट के रूप में किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक समारोह में दुनिया भर के मेहमान शामिल हुए. इस समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी पहुंची. अभिनेत्री ने महाराजा चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला की ताजपोशी के समारोह में आयोजित कंसर्ट में राष्ट्रमंडल पर भाषण दिया. उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत ‘नमस्ते’ के संबोधन से किया. सोनम कपूर ने कहा ‘‘हमारा राष्ट्रमंडल एक संघ है, हम मिलकर दुनिया की आबादी का एक तिहाई हैं. दुनिया के समुद्री क्षेत्र का एक तिहाई हैं. दुनिया के भूभाग का एक चौथाई हैं. हमारा प्रत्येक देश खास है, हमारे लोग खास हैं. हम अपने इतिहास से सीखते हुए एक होकर खड़े हैं. हम अपनी विविधता और अपने मूल्यों से परिपूर्ण हैं और सभी के लिए एक अधिक शांतिपूर्ण, टिकाऊ और समृद्ध भविष्य बनाने के लिए दृढ़-संकल्पित हैं जहां सभी की बात सुनी जाए’’. सोनम कपूर ने अपने संबोधन के बाद प्रख्यात संगीतकार स्टीव विनवुड के साथ राष्ट्रमंडल के 56 देशों के कलाकारों द्वारा तैयार राष्ट्रमंडल के वर्चुअल गायक मंडल को प्रस्तुत किया. इस राज्याभिषेक समारोह में वो अपने पति आनंद आहूजा के साथ शामिल हुई थी.
https://www.instagram.com/reel/Cr9H-6mOt-Z/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/reel/Cr9H-6mOt-Z/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Sunita Kapoor (@kapoor.sunita)

इसे भी पढ़ें: जमीन">https://lagatar.in/land-for-job-case-misa-bharti-had-reached-rouse-avenue-court-now-the-next-hearing-will-be-held-on-june-1/">जमीन

के बदले नौकरी मामला : मीसा भारती पहुंची थी राउज एवेन्यू कोर्ट, अब 1 जून को होगी अगली सुनवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही