Search

 
 
 

सोनम वांगचुक की जान जा सकती है, भूख हड़ताल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका, जबरन खाना खिलाने की गुहार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 17 दिन से जारी शिक्षाविद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गयी है. सामाजिक कार्यकर्ता और वकील राकेश कुमार सैनी ने याचिका दायर की है. अपनी याचिका में उन्होंने गुहार लगाई है कि अगर श्री वांगचुक की भूख हड़ताल आगे जारी रहती है तो दो दिन में उनकी मौत हो सकती है.
 
सोनम वांगचुक

NewDelhi  :  दिल्ली के जंतर-मंतर पर 17 दिन से जारी शिक्षाविद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गयी है. सामाजिक कार्यकर्ता और वकील राकेश कुमार सैनी ने याचिका दायर की है. अपनी याचिका में उन्होंने गुहार लगाई है कि अगर श्री वांगचुक की भूख हड़ताल आगे जारी रहती है तो दो दिन में उनकी मौत हो सकती है.

 

याचिका में केंद्र और दिल्ली सरकार को उचित निर्देश देने की मांग करते हुए कहा गया है वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा कर उन्हें जबरन भोजन खिलाया जाये. याचिका में जानकारी दी गयी है उनका वजन साढ़े 8 किलो घट चुका है.

 

जानकारी के अनुसार उनका ब्लड प्रेशर घटकर 107/70 एमएमएचजी रह गया है. ब्लड सूगर का लेवल घटकर 67 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर हो गया है. कॉक्रोच जनता पार्टी (कॉक्रोच जनता पार्टी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह प्रदर्शनकारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करे. वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं,

 

बता दें कि प्रदर्शन स्थल पर सफेद गद्दे पर लेटे वांगचुक की जांच डॉक्टरों की टीम  कर रही है. दरअसल नीट पेपर लीक के मुद्दे के बाद कॉक्रोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन शुरू किया है.

 

उनके समर्थन में वांगचुक ने अनशन शुरू किया है. वे काफी कमजोर हो गये हैं. उन्हें वॉशरूम जाने में भी काफी परेशानी होती है. बिना किसी सहारे के वे उठ भी नहीं पाते हैं. बता दें कि कॉक्रोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों ने 20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान किया है.    

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही