Search

 
 
 

सोनारी अग्निकांड : बेलाजुड़ी निवासी तेजू ने पहले अपना घर जलाया, फिर सात दुकानों में आग लगाई

 
Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट के पास 29 जनवरी की देर रात सात दुकानों में आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम तेजु कुंभकार है. वह एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी इलाके का रहने वाला है. इसका खुलासा सोमवार को हेडक्वार्टर टू डीएसपी कमल किशोर ने किया है. उन्होंने बताया कि उसकी पहचान दुकानदारों ने की है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.

चाउमिन दुकान में काम करता है आरोपी

आरोपी के बारे में सोनारी थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि वह चाउमिन दुकान में काम करता है. वह एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी का रहने वाला है. वह सोनारी एयरपोर्ट के पास किराये के मकान में रहता है. 29 जनवरी की देर रात उसने पहले अपने घर में आग लगायी थी. उसके बाद सात दुकानों को भी फूंक दिया. अपने घर को उसने भीतर से बंद कर दिया था और दीवार फांदकर बाहर निकल गया था, ताकि किसी को भी उसपर संदेह नहीं हो. इसे भी पढ़ें : एक्सएलआरआइ">https://lagatar.in/xlri-reduced-cutoff-for-girl-students-to-promote-girls-education/">एक्सएलआरआइ

ने गर्ल्स एजुकेशन को प्रोमोट करने के लिए छात्राओं के लिए कम किया कटऑफ

रात के दो बजे मकान मालिक का दरवाजा खटखटाया

घटना को अंजाम देने के बाद वह रात के दो बजे अपने मकान मालिक का दरवाजा खटखटा रहा था. इसके बाद वह अपने घर में गया और सो गया. घटना की रात वह मकान मालिक का जैकेट पहने हुए था. मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि वह दो माह से काफी उतावला हो गया था. उसका रवैया कुछ बदला-बदला सा लग रहा था. लोगों ने जैकेट से भी उसकी पहचान कर ली. पुलिस को भी कई सीसीटीवी फुटेज हाथ लग गये थे. इसे भी पढ़ें : 40.02">https://lagatar.in/akhilesh-dimple-owns-property-worth-40-02-crores-has-given-a-loan-of-2-13-crores-to-father-mulayam-singh/">40.02

करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अखिलेश-डिंपल, पिता मुलायम सिंह को दिया है 2.13 करोड़ का कर्ज

कई लोगों को कारनामे के बारे में बताया

दुकानों को आग लगाने के बाद उसने अपने कई पहचान वालों को बताया था कि उसने ही आग लगायी है. पुलिस की जांच में पहचान वालों ने भी गवाही दी. उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. पुलिस का कहना है कि वह इसके पहले एमजीएम थाना क्षेत्र से बैट्री की चोरी के मामले में भी जेल जा चुका है. आरोपी का पता लगाने के लिए बनाई गई टीम में डीएसपी कमल किशोर, सोनारी थाना प्रभारी अंजनी कुमार, एसआई सुखसागर सिंह चौधरी, एसआई पंकज कुमार सिंह, विनय कुमार मिश्रा, एएसआइ बालमुकुंद प्रसाद वर्मा, आरक्षी कृष्णा कुमार रजक आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही