Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनारी : जायदाद बंटवारे में पति के भाइयों व परिवार ने वृद्ध महिला व बेटे को पीटा, बेहोश

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सोनारी मनबोध बस्ती में जायदाद के बंटवारे के विवाद में गुरुवार को वृद्ध विधवा महिला विमला देवी (65 वर्ष) और उसके बेटे सुनील कुमार की पिटाई कर दी. मारपीट में महिला बेहोश हो गई. बेटा भी जख्मी है. सोनारी पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है. महिला तीन दिन से उपवास पर थी. घायल सुनील कुमार ने बताया कि उनके पिता महेंद्र महतो के रहते हुए ही घर का बंटवारा हो गया था. बड़े पिताजी प्रमोद कुमार के हिस्से से एक कमरा उन्हें खाली करना है, जिसपर अब तक कब्जा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/MANGO-MARPIT-BETA-1-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-prisoner-undergoing-treatment-at-mgm-hospital-escapes-from-mango-bus-stand-lodges-complaint-against-four-jawans/">BREAKING

: एमजीएम अस्पताल में इलाजरत कैदी मानगो बस स्टैंड से फरार, चार जवानों के खिलाफ शिकायत दर्ज
इसे लेकर परिवार में विवाद चल रहा है. मां सुबह 8 बजे गाय को रोटी देने बाहर गई थी. तभी बड़े पिताजी, बड़ी मां, उनका बेटा वरुण, चाचा राजकुमार, चाची, उनका बेटा जितेंद्र, सुमित, विजय, बेटी बरखा, शिवानी ने मां पर हमला कर दिया. हो हल्ला सुनकर वह भी कमरे से बाहर आया तो उसे भी पीटा गया. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बीच बचाव किया. उधर, घटना के बाद पीछे से दूसरा पक्ष भी अस्पताल पहुंच गया. यहां भी दोनों पक्षों में बहस होती रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही