Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनारी: महिला के घर चोरी में एक गिरफ्तार, आभूषण खरीदने वाला जोहरी भी पकड़ाया

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सोनारी रुपनगर में महिला रूपा गौड़ के घर 7 अक्टूबर को हुई चोरी मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. मामले में पुलिस ने रुपनगर बस्ती के ही रहने वाले अक्षय गुप्ता उर्फ मिंटू को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले राम मंदिर के समीप स्थित आशा ज्वेलरी शॉप के संचालक संजय कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है.दोनों को जेल भेजने की प्रक्रिया सोनारी पुलिस द्वारा की जा रही है. आभूषण दुकान में बेचे गए चोरी के चांदी के जेवर भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं. महिला के घर से ब्रेसलेट समेत पांच हजार की चांदी के जेवर चोरी हुए थे. महिला ने 10 अक्टूबर को थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. संजय कुमार जनवरी माह में कदमा से भी चोरी के आभूषण खरीदने में जेल जा चुका है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही