Search

 
 
 

झारखंड में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गीत और मस्कट लॉन्च

 
Ranchi: युवा मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने एवं मतदान को देश का महापर्व के रूप में मनाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग ने स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में सोमवार को रांची स्थित निर्वाचन भवन में इलेक्शन मस्कट i-Bhai लॉन्च किया गया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा जिस प्रकार त्योहारों में हर्ष का माहौल रहता है उसी प्रकार इस बार चुनाव में हर्षोल्लास का माहौल तैयार करना है. [caption id="attachment_867654" align="alignnone" width="927"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/webform7.jpg"

alt="" width="927" height="695" /> तस्वीर- कार्यक्रम में शामिल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार और अन्य[/caption] इलेक्शन मस्कट के अलावा युवा मतदाताओं सहित सभी कोटि के मतदाताओं की मतदान में शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से रैप सॉन्ग एवं स्थानीय भाषा में गीत भी लॉन्च किये गये. स्थानीय भाषा नागपुरी में गीत के माध्यम से मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस मस्कट के माध्यम से मतदान केंद्र पर निर्वाचन संचालन की प्रक्रिया, पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल आदि विषयों पर और भी जागरूकता वीडियो जारी किए जाएंगे.

झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्टेस्ट की तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी

कार्यक्रम में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्टेस्ट की तिथि 10 अप्रैल 2024 तक बढ़ाये जाने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि तक प्रतिभागी अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करवाएं. पूर्व में इसकी तिथि 31 मार्च 2024 तक निर्धारित थी. उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रविष्टियों नि:शुल्क हैं और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाना है. उन्होंने लोगों से अपील किया कि अधिक-से-अधिक संख्या में लोग इस प्रतियोगिता में हिस्सा लें.

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, ओएसडी गीता चौबे, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही