Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनिया गांधी फिर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख चुनी गयी...कहा, मोदी ने नेतृत्व करने का अधिकार खो दिया है...

 New Delhi :  कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को एक बार फिर से पार्टी संसदीय दल का प्रमुख चुना गया. सूत्रों ने यह जानकारी दी.  शनिवार शाम करीब 7 बजे  संविधान सदन (पुरानी संसद) के केंद्रीय कक्ष में हुई कांग्रेस संसदीय दल की  बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी को सीपीसी प्रमुख नियुक्त करने का प्रस्ताव पेश किया, जिसका पार्टी के सांसदों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया.                      ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा वास्तव में ऐतिहासिक आंदोलन थे

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार  इस दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाले भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा वास्तव में ऐतिहासिक आंदोलन थे, जिन्होंने हमारी पार्टी को सभी स्तरों पर फिर से ताकत दी. उन्होंने कहा कि कई लोगों ने हमारे खात्मे की कहानी लिखी, लेकिन मल्लिकार्जुन खड़गे के दृढ़ नेतृत्व में हम डटे रहे.इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर करारा प्रहार किया और कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी की राजनीतिक और नैतिक हार हुई है तथा उन्होंने नेतृत्व करने का अधिकार खो दिया है.

सीपीपी प्रमुख चुने जाने पर सोनिया ने पार्टी नेताओं का आभार जताया

इससे पहले सीपीपी प्रमुख चुने जाने पर सोनिया ने पार्टी नेताओं का आभार जताया और कहा कि कांग्रेस ने इस चुनाव में अपनी दृढ़ता का परिचय दिया है.सोनिया ने कहा, देश की जनता ने विभाजन की राजनीति और तानाशाही को खारिज करने के लिए निर्णायक वोट दिया है. उन्होंने संसदीय राजनीति को मजबूत करने और संविधान की रक्षा के लिए मतदान किया.

इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 99 सीट जीती हैं

सोनिया गांधी को सीपीसी प्रमुख चुने जाने से पहले पार्टी की कार्य समिति की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से आग्रह किया गया कि वह लोकसभा में नेता विपक्ष की जिम्मेदारी संभालें. इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 99 सीट जीती हैं.   [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही