Search

 
 
 

सोनिया गांधी और  राहुल गांधी  मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ नवीनचंद्र रामगुलाम से मिले

राहुल गांधी  ने इस संबंध में सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा श्रीमती गांधी के साथ, मुझे मॉरीशस गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम डॉ नवीनचंद्र रामगुलाम से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
 

New Delhi :  कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी  आज मंगलवार को भारत की यात्रा पर आये मॉरीशस गणराज्य के प्रधानमंत्री डॉ नवीनचंद्र रामगुलाम से मिले. 

 

 

राहुल गांधी  ने इस संबंध में सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा श्रीमती गांधी के साथ, मुझे मॉरीशस गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम डॉ नवीनचंद्र रामगुलाम से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.  हमने दोनों देशों और दोनों देशों के नागरिकों के बीच गहरी और स्थायी मित्रता को लेकर बातचीत की.

 


 डॉ रामगुलाम  और  उनकी पत्नी वीणा रामगुलाम नौ सितंबर से भारत की आठ दिवसीय यात्रा पर हैं. डॉ रामगुलाम दंपती ने इस दौरान मुंबई, वाराणसी, अयोध्या और तिरुपति, उत्तराखंड कई स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए. वाराणसी में काशी विश्वनाथ और अयोध्या में रामलला के दर्शन किये. 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही