Lagatar Desk- कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी सोमवार को दिल्ली में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने लालू यादव का कुशल क्षेम जाना और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली. राजद प्रमुख लालू यादव ने एक्स पर इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है. सोनिया जी मिलने आईं. इस दौरान पुराने दिनों की यादें ताजा हुई.
लालू ने कहा है, बातचीत के दौरान स्मरण किया कि कैसे UPA सरकार के दिनों में हम लोगों ने युवाओं, किसानों, जवानों और आम आदमी के लिए पारदर्शी व जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की. मनरेगा, RTE, RTI जैसी कानूनों से देशवासियों को सशक्त किया गया. मनमोहन सिंह जी के नेतृत्व में यूपीए की सरकार नमे बिहार के विकास के लिए 1 लाख 45 हज़ार करोड़ से अधिक की धनराशि मुहैया करायी.
लालू के आवास पर सोनिया गांधी ने उनके परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की. इस मौके पर लालू यादव के पुुत्र और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. इस मुलाकात को लेकर तेजस्वी यादव ने मीडिया को बताया कि लालू जी नियमित जांच के लिए दिल्ली आए हुए थे. हमने कल सोनिया गांधी को बताया था इसलिए वे आज मिलने आई हैं।. लालू यादव और सोनिया गांधी ने एक दूसरे को विपरीत परिस्थितियों में सहयोग किया है. पुराना रिश्ता रहा है.