Search

 
 
 

सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, पीएम मोदी ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री मोदी ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि.
 

NewDelhi : कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.  

 

 

प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा और बेटे रेहान वाड्रा ने वीर भूमि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को  श्रद्धांजलि अर्पित की. इनके अलावा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोच, वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी राजीव गांधी याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

 

प्रधानमंत्री मोदी ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि. 
 

 


याद करें  कि आज ही के दिन 21 मई 1991 की रात श्रीपेरुम्बुदुर में एक चुनावी रैली के दौरान आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की मौत हो गयी थी.  धनु नाम कीमहिला एलटीटीई कार्यकर्ता राजीव गांधी के पास एक एक माला लेकर पहुंची थी.

 

वह उनके पैर छूने के लिए झुकी और अपनी कमर पर बंधे बेल्ट-बम का ट्रिगर कर दिया. इस भीषण विस्फोट में राजीव गांधी, हमलावर धनु के अलावा14 अन्य लोग मौके पर ही मारे गये थे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही