Search

 
 
 

लोकसभा में सोनिया गांधी की पीएम मोदी से हुई मुलाकात, मणिपुर पर संसद में चर्चा का आग्रह

 
NewDelhi : कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने आज लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया कि सदन में मणिपुर की स्थिति को लेकर चर्चा कराई जाये. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने यह जानकारी दी. चौधरी के अनुसार, सोनिया गांधी ने मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के साथ संक्षिप्त बातचीत के दौरान यह मांग की.                                            नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मोदी ने सत्तापक्ष और विपक्षी सदस्यों का अभिवादन किया

सदन की बैठक आरंभ होने से कुछ देर पहले मोदी ने सदन में सत्तापक्ष और विपक्षी सदस्यों की दीर्घा की तरफ जाकर नेताओं का अभिवादन किया. जब वह विपक्ष की दीर्घा के पास पहुंचे तो सोनिया गांधी के साथ उनकी थोड़ी देर बातचीत हुई. संसद सत्र के पहले दिन नेता आमतौर पर एक दूसरे का अभिवादन करते हैं. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत के दौरान सोनिया गांधी ने आग्रह किया कि मणिपुर की हिंसा के विषय पर सदन में चर्चा कराई जानी चाहिए.

मणिपुर घटना के  दोषियों को कभी माफ नहीं किया जा सकता

प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराये जाने की घटना पर क्षोभ व्यक्त करते हुए आज संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि यह घटना किसी भी सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली है और इससे पूरे देश का अपमान हुआ है. संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले, मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों को विश्वास दिलाया कि इस मामले के दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा और कानून सख्ती से एक के बाद एक कदम उठायेगा. उन्होंने कहा, मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ है...इसके दोषियों को कभी माफ नहीं किया जा सकता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही