Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनिया गांधी का ममता को टीएमसी के कांग्रेस में विलय का ऑफर! अभिषेक बनर्जी  राहुल गांधी से मिले

सूत्रों की मानें तो सोनिया गांधी ने ममता से कहा है कि वो टीएमसी का विलय कर दें, बदले में उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद मिलेगा. कहा जा रहा है कि  उनके भतीजे  सांसद अभिषेक बनर्जी को भी पार्टी महासचिव बनाया जायेगा.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : टीएमसी और कांग्रेस के रिश्तों को लेकर अहम खबर आ रही है. सोनिया गांधी द्वारा प बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी को टीएमसी के कांग्रेस में विलय का ऑफर दिया है.

 

सूत्रों की मानें तो सोनिया गांधी ने ममता से कहा है कि वो टीएमसी का विलय कर दें, बदले में उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद मिलेगा. कहा जा रहा है कि  उनके भतीजे  सांसद अभिषेक बनर्जी को भी पार्टी महासचिव बनाया जायेगा.

 

दरअसल विधानसभा चुनाव में करारी हार के कारण तृणमूल कांग्रेस भारी झटका लगा है. टीएमसी के 80 विधायकों में से 58 विधायकों ने अलग हो कर ऋतव्रत बनर्जी के नेतृत्व में नया गुट बना लिया है.  इसके अलावा पार्टी के 20 सांसद भी काकोली घोष के नेतृत्व में टीएमसी से अलग हो गये हैं. 

 

टीएमसी के भीतर मचे घमासान के बीच बड़ी खबर आयी है कि तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है. मुलाकात लगभग डेढ़ घंटे तक चली  है.

 

सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच पश्चिम बंगाल की वर्तमान राजनीति, इंडिया अलायंस की भविष्य की रणनीति और आगामी चुनावों में विपक्षी एकता को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई. बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में होने वाले संभावित उपचुनावों में तालमेल की संभावनाओं पर भी मंथन हुआ है. 
 
 

जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी द्वारा ममता बनर्जी को दिये गये ऑफर के बीच कांग्रेस ने 11 जून को इंदिरा भवन में AICC महासचिव, प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की बैठक बुलाई है.  बैठक का  अध्यक्षता कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 


 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही