Search

 
 
 

द्रमुक महिला अधिकार सम्मेलन में शामिल होने सोनिया गांधी, प्रियंका चेन्नई पहुंचीं

 
Chennai : कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आज चेन्नई पहुंचने की खबर है. यहां द्रमुक महिला अधिकार सम्मेलन में शामिल होंगी.                                               ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने स्वागत किया

जान लें कि हवाई अड्डे पर सोनिया और प्रियंका गांधी का स्वागत तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने किया. इस अवसर पर डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि और टीआर बालू भी हवाईअड्डे पर उपस्थित थे. खबरों के अनुसार तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन की अध्यक्षता में महिला आरक्षण तत्काल लागू करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार पर दबाव बनाया जायेगा. जानकारी के अनुसार डीएमके उप महासचिव के कनिमोझी ने सम्मेलन में शिरकत करने के लिए देश की प्रमुख महिला नेताओं को आमंत्रित किया है. इससे पूर्व सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने सीएम सभास्थल नंदनम वाईएमसीए मैदान पहुंचे. तमिलनाडु सरकार के इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सहित विपक्षी गठबंधन INDIA में शामिल पार्टियों की कई महिला नेता शामिल होंगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही