Search

 
 
 

सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका ने वीर भूमि में राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

 
New Delhi : सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका सहित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर आज वीर भूमि जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. बता दें कि 32 साल पहले 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती हमले में राजीव गांधी मारे गये थे. जानकारी के अनुसार राहुल गांधी अपने पिता को श्रद्धांजलि देने आज श्रीपेरंबदूर भी जायेंगे.                  नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पापा, आप मेरे साथ ही हैं

राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करके पिता को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने लिखा कि पापा, आप मेरे साथ ही हैं, एक प्रेरणा के रूप में, यादों में, सदा!` इस वीडियो में जानकारी दी गयी है कि राजीव गांधी ने देश में विकास में क्या-क्या योगदान दिया. वीडियो में राजीव गांधी के शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरों दिखाई गयी हैं. इसके अलावा प्रधानमंत्री रहते हुए देश को लेकर राजीव गांधी सोच और कार्य-शैली की झलक दर्शाई गयी है.

श्रीपेरंबदूर में राजीव गांधी की याद में बना है मेमोरियल

तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में राजीव गांधी की याद में एक मेमोरियल बनाया गया है. जान लें कि पिछले साल भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले राहुल अपने पिता के स्मारक पर गये थे. कांग्रेस हर साल 21 मई को राजीव गांधी के शहादत दिवस के रूप में मनाती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही