Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनिया गांधी श्रीनगर पहुंचीं, निगीन झील की सैर की, रविवार को राहुल, प्रियंका, रॉबर्ट वाड्रा के साथ गुलमर्ग जायेंगी

Advertisement
Advertisement
Srinagar : कांग्रेस नेता सोनिया गांधी शनिवार को निजी यात्रा पर श्रीनगर पहुंचीं, जबकि उनके बेटे राहुल गांधी एक दिन पहले ही अपने एक सप्ताह के लद्दाख दौरे के बाद यहां पहुंचे थे. शनिवार दोपहर को हवाई अड्डे पर पहुंचने पर सोनिया का उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया, जिनमें जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वकार रसूल वानी भी शामिल थे. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

          नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वायनाड के सांसद राहुल  निगीन झील में हाउसबोट पर रुके

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अपने आगमन के तुरंत बाद सोनिया ने यहां निगीन झील का दौरा किया और बोट की सवारी का आनंद लिया. लद्दाख दौरे के बाद शुक्रवार को यहां पहुंचे वायनाड के सांसद राहुल भी निगीन झील में एक हाउसबोट पर रुके और परिवार के शनिवार को रैनावाड़ी इलाके के एक होटल में रुकने की संभावना है. पार्टी नेता ने कहा कि राहुल की बहन प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के भी यहां पहुंचने की संभावना है.

कोई राजनीतिक चर्चा या बैठक नहीं होगी

उन्होंने बताया कि परिवार रविवार को गुलमर्ग घूमने जा सकता है. नेता ने कहा कि यात्रा के दौरान परिवार का कोई राजनीतिक कार्यक्रम निर्धारित नहीं है. उन्होंने कहा,‘यह पूरी तरह से व्यक्तिगत, पारिवारिक यात्रा है और किसी भी पार्टी के नेता के साथ कोई राजनीतिक चर्चा या बैठक नहीं होगी. राहुल 17 अगस्त को लद्दाख पहुंचे थे, जो अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर को विभाजित करके लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा दिये जाने के बाद इस क्षेत्र की उनकी पहली यात्रा थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही