Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनिया गांधी ने कहा, कांग्रेस को अपाहिज बनाने की कोशिश में पीएम, बोले राहुल, बैंक खाते फ्रीज कर दिये, चुनाव प्रचार तक नहीं कर सकते

New Delhi : लोकसभा चुनाव को लेकर आज गुरुवार को कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि हम लोकतंत्र को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. इलेक्टोरल बॉन्ड की चर्चा करते हुए कहा कि इसका भाजपा ने बड़ा लाभ उठाया है. आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कांग्रेस को अपाहिज करने की कोशिश में लगे हुए हैं.   सोनिया ने इसे गंभीर मामला करार देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र पर हमला है                              ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भारत के लोकतंत्र को फ्रीज कर दिया जा रहा है

. प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने भी अपनी बात रखी. कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज किये जाने को लेकर कहा बैंक खाते को फ्रीज नहीं किया गया है, बल्कि भारत के लोकतंत्र को फ्रीज कर दिया जा रहा है. राहुल गांधी यहीं नहीं रुके. बैंक खाते फ्रीज किये जाने को पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह द्वारा कांग्रेस के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करार दिया. बताया कि एक माह पहले कांग्रेस के सारे बैंक खाते फ्रीज कर दिये गये. यदि किसी भी परिवार का अकाउंट फ्रीज किया जायेगा तो वह परिवार भूखे मर जायेगा. दुख जाहिर किया कि हमारे (कांग्रेस) अकाउंट फ्रीज होने पर किसी को फर्क नहीं पड़ा. चुनाव आयोग सहित सभी ने चुप्पी साध ली.

बीस फीसदी भारत हमें वोट करता है लेकिन हम दो रुपये नहीं दे सकते   

राहुल ने कहा कि बीस फीसदी भारत हमें वोट करता है लेकिन हम दो रुपये नहीं दे सकते हम चुनाव प्रचार नहीं कर सकते. हमारे नेता फ्लाइट से, यहां तक कि वे रेल से भी नहीं जा सकते. हमारी पूरी वित्तीय पहचान खत्म कर दी गयी है. आरोप लगाया कि यह सब प्रधानमंत्री और गृहमंत्री कर रहे हैं. कहा कि भारत में आज कोई लोकतंत्र नहीं है. भारत का लोकतंत्र झूठ का पुलिंदा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही