Search

 
 
 

सोनिया गांधी निजी दौरे पर आज श्रीनगर जायेंगी, राहुल गांधी के साथ हाउसबोट में ठहरेंगी

 
 New Delhi  : सोनिया गांधी आज शनिवार को श्रीनगर जायेंगी. बता दें कि राहुल गांधी कल शुक्रवार को लद्दाख से श्रीनगर पहुंच गये हैं. खबरों के अनुसार श्रीनगर में राहुल व मां सोनिया गांधी हाउसबोट और होटल में दो दिन रेस्ट करेंगे. उनका दो दिवसीय दौरा निजी बताया जा रहा है.                                           ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

          नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने जानकारी दी कि यह उनकी पारिवारिक यात्रा है. इस क्रम में राहुल-सोनिया किसी भी पॉलिटिकल गतिविधि में शामिल नहीं होंगे.

राहुल ने कारगिल में कहा, चीन ने भारत की हजारों किमी जमीन छीनी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श्रीनगर पहुंचने से पहले शुक्रवार को लद्दाख के कारगिल में एक रैली को संबोधित किया. यहां राहुल ने LAC पर जारी गतिरोध को लेकर कहा-चीन ने हजारों किमी जमीन हमसे छीनी है. पीएम इस पर झूठ कह रहे हैं. कह रहे हैं कि एक इंच जमीन नहीं गयी. राहुल ने कहा, यह सरासर झूठ है.

मोहब्बत का सफर जारी है

खबरों के अनुसार राहुल गांधी 22 अगस्त को लेह से बाइक पर 130 किलोमीटर दूर लामायुरू पहुंचे थे. कांग्रेस ने राहुल की ट्रिप की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की. इसमें लिखा, मोहब्बत का सफर जारी है. जानकारी के अनुसार राहुल ने लद्दाख में करीब 700 किलोमीटर की यात्रा बाइक पर की . वे 19 अगस्त को लेह से पैंगोंग लेक बाइक पर गये. 21 को पैंगोंग लेक से खारदुंग ला पहुंचे. लेह भी गये. 22 अगस्त को लेह से लामायुरू बाइक चलाते हुए पहुंचे.

राहुल की लद्दाख यात्रा भारत जोड़ो यात्रा की विस्तार है

जान लें कि कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पूर्व में कहा था कि राहुल की लद्दाख यात्रा उनकी भारत जोड़ो यात्रा की विस्तार है. उन्होंने कहा कि जनवरी माह में लद्दाख के लोगों के एक डेलिगेशन ने राहुल से लद्दाख आने के लिए कहा था। इस वजह से राहुल पूरे लद्दाख की यात्रा कर रहे हैं। [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही