Search

 
 
 

‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ रिलीज, जानें कुछ अहम खुलासे, पीएम मोदी से डॉ मनमोहन तक..

Sonia Gandhi’s long-awaited book released सोनिया गांधी की यह किताब भारत में सबसे अधिक ध्यान से देखी जाने वाली राजनीतिक पुस्तकों में से एक होने की संभावना है. इस किताब में उन्होंने बताया है कि यूपीए की सरकार में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरकार चलाते थे और वे पार्टी चलाती थीं.
 
सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित किताब रिलीज

Lagatar Desk : हार्पर कॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ मंगलवार को पाठकों के लिए उपलब्ध हो गई है. इस किताब में सोनिया गांधी ने अपनी निजी जिंदगी से लेकर सियासत के बारे में कई अहम खुलासे किए हैं. सोनिया गांधी की यह किताब भारत में सबसे अधिक ध्यान से देखी जाने वाली राजनीतिक पुस्तकों में से एक होने की संभावना है. इस किताब में उन्होंने बताया है कि यूपीए की सरकार में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरकार चलाते थे और वे पार्टी चलाती थीं.

 

पुस्तक के पाठकों के लिए रिलीज होने के साथ ही प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है. कांग्रेस ने अपने ऑफिसियल एक्स पर जानकारी दी है, CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी जी  की संस्मरण पुस्तक 'बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ लव', आधिकारिक तौर पर जारी हो गई है और अब पूरे भारत में किताबों की दुकानों पर उपलब्ध है.

 

गौरतलब है कि द हिंदू में लिखी एक आर्टिकल को साझा करते हुए दो दिनों पहले सोनिया गांधी ने इस किताब को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है. यह कोई राजनीतिक किताब नहीं है, बल्कि एक निजी किताब है.मेरे परिवार के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है, लेकिन शायद ही कभी इस गहरी समझ के साथ कि वे असल में कौन थे, उनके काम के पीछे क्या प्रेरणाएं थीं, उन्होंने किन संघर्षों का सामना किया, और उनमें इंसानी कमियां क्या थीं। मैं उन्हें ईमानदारी से पेश करना चाहता था—ऐसे लोगों के रूप में जिन्हें मैं जानता था और जिनसे प्यार करता था.

 

 

पीएम मोदी आंखें मिलाने से बचते हैं..

इस किताब में सोनिया गांधी ने कहा है, भारत को लेकर मेरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पनाएं अलग हैं, उनसे कभी खुलकर बातचीत नहीं हुई. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनका ‘‘व्यावहारिक रूप से कभी कोई वास्तविक संपर्क’’ नहीं रहा है और जब भी दोनों आमने-सामने होते हैं, तो मोदी उनसे नजरें मिलाने से बचते हैं. पीएम मोदी भारत को लेकर अपने दृष्टिकोण के लिए संघर्ष कर रहे हैं और वह अपने दृष्टिकोण के लिए आगे बढ़ रही हैं.”

 

हालांकि, सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में यह भी कहा है कि मोदी ने निश्चित रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के भीतर एक वंचित पृष्ठभूमि से उठकर सत्ता तक का सफर तय किया है, लेकिन उनकी शुरुआती जिंदगी शायद उतनी साधारण नहीं रही होगी, जितनी उनके प्रचार दल ने उनकी छवि गढ़ते हुए पेश की है.

 

सोनिया गांधी ने पुस्तक में लिखा है, ‘‘नरेन्द्र दामोदरदास मोदी को प्रधानमंत्री बने 12 साल से अधिक हो चुके हैं और यह उनका तीसरा कार्यकाल है. इसके बावजूद आज तक मेरा उनसे व्यावहारिक रूप से कोई वास्तविक संपर्क नहीं रहा है. हमारी मुलाकात अर्ध-आधिकारिक कार्यक्रमों में होती है। उदाहरण के लिए, संसद के प्रत्येक सत्र के समापन पर, जब प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता परंपरागत रूप से लोकसभा अध्यक्ष के कक्ष में एकत्र होते हैं.’’ उन्होंने लिखा, ‘‘वह बहुत छोटा कमरा है और आमतौर पर वहां कई लोग मौजूद होते हैं, लेकिन जब मोदी मेरे सामने आते हैं, तो हम औपचारिक रूप से नमस्ते करते हैं. पहले ऐसा नहीं था. उस समय अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता भी एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते थे. वह नजरें फेर लेते हैं और आंखें मिलाने से बचते हैं.’’

 

जानती थी, मनमोहन सिंह के हाथों में देश सुरक्षित रहेगा 

कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 2004 में मनमोहन सिंह को देश का नेतृत्व करने के लिए चुना था। उनका मानना था कि मनमोहन सिंह की ईमानदारी पर कोई सवाल नहीं उठा सकता और उन्हें शासन की गहरी समझ है. इसके साथ ही सोनिया गांधी ने इस आलोचना को खारिज किया है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के शासनकाल में वह ‘पर्दे के पीछे से सरकार चला रही थीं’. उन्होंने यह भी बताया है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे प्रणब मुखर्जी ने 2010 में बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री बनने की अपनी ‘लंबे समय से चली आ रही इच्छा’ का संकेत दिया था और यह सुझाव देकर चौंका दिया था कि शायद अब ‘शीर्ष स्तर पर बदलाव का समय आ गया है’.

 

राहुल ने राजीव की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई थी 

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या से जुड़े घटनाक्रम को याद करते हुए कहा है कि उनके बेटे राहुल गांधी ने हत्या से करीब दो महीने पहले ही अपने पिता की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई थी. सोनिया गांधी ने लिखा है कि राहुल ने राजीव गांधी के साथ एक दौरे के दौरान उनसे कहा था, ‘‘अगर पापा की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया गया, तो मुझे जल्द ही उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लौटना पड़ेगा.’’

 

इंदिरा जी को अच्छी तरह जानने से पहले उनके गुस्से से मैं बहुत डरती थी

किसी कर्मचारी को कमरे के कोने में खड़ा कर देना, पार्टी के किसी सदस्य को दीवार की ओर मुंह करके खड़े रहने का आदेश देना या किसी व्यक्ति से कई दिनों तक बात नहीं करना... पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ‘‘कभी-कभार गुस्सा आने पर’’ कुछ इस तरह पेश आती थीं. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक में अपनी सास इंदिरा गांधी के स्वभाव के बारे में कुछ इस तरह का खुलासा किया है. सोनिया गांधी ने अपनी बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ में शादी के बाद नेहरू-गांधी परिवार में अपने पहले वर्ष के अनुभवों का जिक्र किया है..उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपनी सास (इंदिरा गांधी) से जिस आस्था के बारे में सीखा, वह भारत में सदियों से आम लोगों द्वारा आत्मसात जाती रही है. स्वतंत्रता संग्राम के दिग्गजों से लेकर गांवों के सबसे गरीब लोगों तक, यह आस्था विविध मान्यताओं और अलग-अलग मार्गों को अपनाती है. यह किसी एक देवता, मत, पैगंबर या धर्मग्रंथ तक सीमित नहीं है और इसमें असहमति की परंपराओं को भी स्थान मिला है.’’


कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने लिखा कि उन्हें महात्मा गांधी की व्याख्या के अनुरूप अहिंसा और धर्म के सिद्धांतों की शिक्षा मिली और इसी से स्वीकार्यता एवं समझ की उनकी अपनी अनुभूतियां विकसित हुईं. उन्होंने कहा, ‘‘बेशक, सदियों पुरानी जाति व्यवस्था ने भारतीय समाज में उत्पीड़न और असमानता की लंबी समस्याएं पैदा की हैं. लेकिन सामाजिक सुधार के कई प्रमुख व्यक्तित्वों ने हिंदू धर्म के भीतर मौजूद विचारों के आधार पर ही जाति व्यवस्था की जकड़न को चुनौती दी और उस पर सवाल उठाए.’

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही