Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सोनिया, राहुल गांधी, गहलोत हुए शामिल, राजस्थान के उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर

Advertisement
Advertisement
New Delhi : कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति(Central Election Committee) की बैठक आज सुबह 9 बजे दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में शुरू हुई.  मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई सीईसी की बैठक में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी , राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और कई अन्य नेता शामिल हुए.                    नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 
सीईसी की बैठक से पहले पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की कुछ बैठकों में सभी सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हो चुकी है. राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान होगा. मतगणना तीन दिसंबर को होगी.

17 अक्टूबर को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई थी

इससे पहले मंगलवार, 17 अक्टूबर को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई थी, जहां पर राजस्थान विस चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर लंबी चर्चा हुई थी. राजस्थान में भाजपा अपनी पहली लिस्ट जारी कर चुकी है. कांग्रेस पहली लिस्ट जारी करने के लिए आज बैठक कर रही है, जो समाचार लिखे जाने तक जारी थी. कांग्रेस ने नवरात्र शुरू होने के पहले मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी. इसके दूसरे दिन मिजोरम के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गयी थी.

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में बड़े प्रत्याशियों के नाम फाइनल

सूत्रों के अनुसार आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है. कांग्रेस पार्टी सूत्रों के अनुसार स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में बड़े प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो गये हैं. इस सूची पर पार्टी की सीईसी बैठक में अंतिम मुहर लगेगी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी  तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज बुधवार को चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही