Search

 
 
 

सोनिया- राहुल संसद में उठाएं सरना धर्म कोड का मसला : धर्मगुरु प्रवीण उरांव

 
Ranchi : राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के राष्ट्रीय सरना धर्मगुरु प्रो. डॉ. प्रवीण उरांव मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से उनके धुर्वा स्थित आवास पर मिले. उन्होंने कांग्रेस की सोनिया गांधी और राहुल गांधी से  संसद में सरना धर्म कोड का मुद्दा उठाने की मांग की. यह भी कहा कि सभी आदिवासी सांसद एकजुट होकर प्रधानमंत्री से सरना धर्म कोड की मांग करें.

झारखंड सरकार भी राज्य में जातीय जनगणना कराये

राष्ट्रीय सरना धर्मगुरु ने कहा कि बिहार में जातीय जनगणना शुरू किये जाने का सभी आदिवासी परिवार स्वागत करता है. हम झारखंड सरकार से भी राज्य में जातीय जनगणना कराने की मांग करते हैं. इस जातीय जनगणना प्रपत्र में धर्म का भी कॉलम रहना चाहिए. अन्य धर्म का भी कॉलम रहना चाहिए. इससे झारखंड में जातीय जनसंख्या का सही- सही आंकड़ा मिल पायेगा. साथ ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े सभी वंचित वर्गों की मुख्यधारा में समुचित भागीदारी सुनिश्चित हो पायेगी. मौके पर  एचईसी हटिया विस्थापित परिवार के अध्यक्ष राहुल उरांव, केंद्रीय सरना समिति के उपाध्यक्ष मानू तिग्गा, राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के राष्ट्रीय संगठन सचिव गैना कच्छप, राष्ट्रीय प्रेस सचिव अमित गाड़ी, सुनील कच्छप, राजेश कुजूर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – शहरी">https://lagatar.in/medical-officer-will-be-appointed-in-urban-health-and-wellness-center-simdega-interview-on-january-16/">शहरी

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सिमडेगा में चिकित्सा पदाधिकारी की होगी नियुक्ति, 16 जनवरी को साक्षात्कार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही