Search

 
 
 

सोनिया की दिल्लीवासियों से अपील, लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए सातों सीट जितायें...

 
New Delhi : कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने दिल्ली के मतदाताओं का आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात सीट पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताएं क्योंकि यह लोकसभा चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है. उन्होंने आज गुरुवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि यह चुनाव बेरोजगारी, महंगाई, संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण जैसे मुद्दों पर लड़ा जा रहा है.                                                                             ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

चुनाव बेरोजगारी, महंगाई, संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण जैसे मुद्दों पर लड़ा जा रहा है

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने कहा, मेरे प्यारे दिल्ली वासियों, यह एक बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है. यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है. यह चुनाव बेरोजगारी, महंगाई, संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण जैसे मुद्दों पर लड़ा जा रहा है. आपको इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभानी है. उनका कहना था, आपका हर एक वोट रोजगार बनायेगा, महंगाई कम करेगा, महिलाओं को सशक्त करेगा और एक सुनहरे भविष्य में समता और बराबरी का भारत बनायेगा. सोनिया गांधी ने कहा, मैं आपसे अपील करती हूं कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को दिल्ली की सातों सीटों पर भारी मतों से विजयी बनायें दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान होना है. यहां कांग्रेस तीन और उसकी सहयोगी आम आदमी पार्टी चार सीट पर चुनाव लड़ रही है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही