Search

सोनू अग्रवाल और विनीत अग्रवाल ने हाईकोर्ट से मांगी ज़मानत, निचली कोर्ट से नहीं मिली है राहत

Ranchi :   सोनू अग्रवाल और विनीत अग्रवाल ने जमानत के लिए झारखंड हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है. सोनू अग्रवाल और विनीत अग्रवाल ने झारखंड हाईकोर्ट में अपने अधिवक्ता के माध्यम से अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगायी है. इससे पहले सोनू अग्रवाल ने रांची एनआईए की विशेष कोर्ट में भी अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी. जिसपर सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने सोनू अग्रवाल उर्फ़ अमित अग्रवाल को अग्रिम जमानत देने से इंकार करते हुए उसकी याचिका ख़ारिज कर दी थी. इसे भी पढ़ें - वेल">https://lagatar.in/bjp-mla-reaches-well-demands-resignation-from-cm-hemant-soren/">वेल

में पहुंचे बीजेपी विधायक, सीएम हेमंत सोरेन से की इस्तीफे की मांग

कंपनियों पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों को आर्थिक मदद पहुंचाने समेत कई गंभीर आरोप लगे

बता दें कि मगध आम्रपाली प्रोजेक्ट में लोडिंग एवं खनन के लिए कार्य कर रही कंपनियों पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों को आर्थिक मदद पहुंचाने समेत कई आरोप लगे हैं. इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए कर रही है. वहीं रांची एनआईए की विशेष अदालत के द्वारा लिए गए संज्ञान को चुनौती देते हुए आरोपियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए क्वैशिंग याचिका दाखिल की थी. जिसे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है. इसी मामले के आरोपी दिनेश केडिया को देश की शीर्ष अदालत ने जमानत दे दी है. इसे भी पढ़ें - सदन">https://lagatar.in/bjp-mla-sitting-on-dharna-outside-the-house-accuses-cm-of-stealing-coal/">सदन

के बाहर धरने पर बैठे बीजेपी विधायक, सीएम पर लगाया कोयला चोरी करवाने का आरोप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//