Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनुवा : हेमंत सरकार के राज में लूट व भ्रष्टाचार चरम पर : बाबूलाल

Advertisement
Advertisement
Sonua (Sandeep Pradhan) : झारखंड राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. हेमंत राज में लूट राज चल रहा है. यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कही. अपने तीन दिवसीय पश्चिमी सिंहभूम जिला के दौरे के क्रम में शुक्रवार को सोनुवा प्रखंड की महुलडीहा मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित संकल्प रैली कार्यक्रम को वे संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनाकाल में गरीबों अनाज देने के लिए गरीब कल्याण योजना शुरू किया था. जिसका अनाज बेचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी झोली भरी हैं. इसी कारण आज अनाज की कटौती का दंश गरीबों को झेलना पड़ रहा है. अपने संबोधन में बाबूलाल मरांडी ने पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किये गये जन-धन योजना, उज्जवला योजना, शौचालय निर्माण, पीएम आवास के अलावा रक्षा बंधन के दिन रसोई गैस के दर घटाने, महिला आरक्षण बिल पास कराने, विश्वकर्मा योजना के माध्यम से छोटे-छोटे कामगारों को रोजगार देने आदि कई उपलब्धियों को गिनाया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/22rc_m_264_22092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-two-players-from-west-singhbhum-selected-for-the-35th-national-games/">चाईबासा

: 35वें राष्ट्रीय खेल के लिए पश्चिमी सिंहभूम के दो खिलाड़ियों का चयन

लूटेरों के हाथ में सुरक्षा व्यवस्था

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनते ही गुदड़ी के बुरुगुलिकेरा में निर्दोष सात ग्रामीणों की हत्या कर दी गई. हेमंत राज में लूट राज चल रहा है. सरकारी कार्यालय में बगैर घुस दिये कोई भी काम नहीं होता. ग्रामीणों को जन्म, मृत्यु, आवासीय, जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पैसे देने पड़ रहे है. राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए घुस लिया जा रहा है. राज्य में बालू की लूट का खेल चल रहा है. जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, मंत्री शामिल है. सुरक्षा व्यवस्था लूटेरों के हाथ में दे दी गई है. भाजपा के समय यही पुलिस राज्य में थी. लेकिन उस समय सुरक्षा व्यवस्था ठीक था. यहां के अफसर गरीब ग्रामीणों से घुस लेकर घुस का पैसा राज्य के मुखिया तक पहुंचा रहे है. मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, पुर्व विधायक गुरु चरण नायक, जेबी तुबिद, सतीश पुरी, बड़कुंवर गागाराई, बिजय मेलगांडी, रामेश्वर तैसुम, रानी बांदिया, गीता बालमुचू, मालती गिलुवा, संजु पांडे, सुशिला टोप्पो व अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-drm-angry-at-bjp-leader-imposed-class/">जमशेदपुर

: भाजपा नेता पर भड़के डीआरएम, लगाई क्लास

ईडी से क्यों डर रहे हेमंत सोरेन 

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने संथाल से लेकर पूरे राज्य में जमीन की लूट की है. जिस कारण उन्हें ईडी बुला रही है. यदि वे निर्दोष है तो ईडी से क्यों डरते है? वे क्यों नहीं ईडी कार्यालय जा रहे? उन्होंने सोनुवा स्टेशन पर कोरोनाकाल से बंद ट्रेनों के ठहराव को पुन: शुरू करने को लेकर रेल मंत्री से मिलने की बात कही. कहा कि यहां जल्द ही ट्रेनों का ठहराव शुरू होगा. संकल्प रैली के दौरान गुदड़ी के पूर्व प्रखंड प्रमुख सह आजसू नेता सोमा रुगु व रमेश लुगुन समेत करीब दो दर्जन नेताओं व दूसरे दल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही