Search

 
 
 

सोनुआ : मुआवजा के लिए किया सड़क जाम साढ़े चार घंटे बाद हुआ समाप्त

 
Sonua (Sandeep Pradhan) : आईईडी विस्फोट में मारे गये ट्रैक्टर खलासी के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम करने वाले ग्रामीणों ने बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे करीब साढ़े चार घंटे बाद ग्रामीणों ने मुख्य सड़क से जाम हटाया. सड़क जाम कर रहे ग्रामीण गोइलकेरा थाना क्षेत्र कुईड़ा के पास मंगलवार को दोपहर हुए आईईडी विस्फोट में मारे गये ट्रैक्टर के खलासी लोबो गोप के आश्रितों को नौकरी व मुआवजा राशि देने व गम्भीर रुप से घायल ट्रैक्टर ड्राइवर पकलू बोदरा की समुचित इलाज की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर रख कर बैठ गये. सड़क जाम के दौरान जब मृतक के परिजन व ग्रामीण शव को सड़क पर रख कर प्रदर्शन करने लगे तो प्रशासन हरकत में आयी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/CKP-JAM-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-giridih-intercity-express-was-flagged-off-at-ranchi-station/">रांची

स्टेशन में रांची-गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
उसके बाद सोनुवा बीडीओ नंदजी राम, सोनुवा इंस्पेक्टर शंकर प्रसाद, सोनुवा थाना प्रभारी सोहन लाल, गोइलकेरा थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह जाम स्थल पर पहुंच ग्रामीणों के साथ बात किया. इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर घटना में मारे गये खलासी लोबो गोप को सरकारी प्रावधानों के मुताबिक मुआवजा देने का आश्वासना दिया. इस दौरान जिला पुलिस की ओर से शव के अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान किया गया. मौके पर उप प्रमुख रचना महतो, देवांवीर मुखिया ज्योति सोय, गोलमुंडा मुखिया संजीव कांडेयांग समेत काफी संख्या ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-jssc-gave-another-chance-to-484-applicants-know-what-is-the-matter/">रांचीः

484 आवेदकों को JSSC ने दिया फिर मौका, जानें क्या है मामला

शव पहुंचने के उग्र हुए ग्रामीण

इस दौरान बुधवार दोपहर करीब तीन बजे मृतक ट्रैक्टर खलासी लोबो गोप का शव जाम स्थल पहुंचा.जिसके बाद ग्रामीण उग्र प्रदर्शन करने लगे.इस दौरान मुआवजा देने की मांग करते पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. सड़क जाम हो जाने से सड़क के दोनो छोर पर वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। ग्रामीण बाईक को भी सड़क पार करने नहीं दे रहे थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही