Search

 
 
 

सोनुवा : अनियंत्रित वाहन दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर व खलासी सुरक्षित

 
Sonua : चक्रधरपुर मुख्य सड़क के निश्चिंतपुर तालाब के पास एक टाटा विंगर सवारी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर पलट गई. इस घटना में वाहन में सवार ड्राइवर व खलासी बाल-बाल बच गये हैं. दोनों को खरोच तक नहीं आयी है. घटना शुक्रवार अहले सुबह की बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक टाटा विंगर वाहन (संख्या जेएच05 बीडी 3589) चक्रधरपुर के तरफ जा रहा था. सोनुवा निश्चिंतपुर तालाब के पास पहुंचने पर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. वाहन जमशेरपुर का बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने पर सोनुवा पुलिस कार्रवाई में जुट गई है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-builder-surrounded-the-road-leading-to-satvahini-circle-officer-started-demarcation-work/">आदित्यपुर

: सतवहिनी जाने वाले रास्ते को बिल्डर ने घेरा, अंचलाधिकारी ने शुरू कराया सीमांकन कार्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही