Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनुआ : मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चक्रधरपुर-मनोहरपुर मार्ग को किया जाम

Advertisement
Advertisement
Sonua (Sandeep Pradhan) : कोल्हान के जंगल में नक्सलियों ने मंगलवार को आईईडी विस्फोट कर सीआरपीएफ का सामान ले जा रहे ट्रैक्टर को उड़ा दिया था. गोइलकेरा  के कुईड़ा के पास हुई इस घटना में टैक्ट्रर के खलासी की मौत हो गई थी, जबकि चालक का चाईबासा के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग करते हुए बुधवार दोपहर करीब बारह बजे राजगांव चौक पर चक्रधरपुर-मनोहरपुर भाया सोनुवा मुख्य सड़क को जाम कर दिया. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गयी. ग्रामीणों में प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी देखी गई. इस प्रदर्शन में आहारबेड़ा, तैरा गांव, बंधोडिह टोला आदि कई गांव के ग्रामीण शामिल थे. ग्रामीण आईईडी विस्फोट से मृतक लोबो गोप व घायल चालक पकलू बोदरा को मुआवजा देने की मांग पर अड़े थे. इधर, सड़क जाम के लगभग डेढ़ घंटा से अधिक होने के बावजूद कोई भी प्रशासनिक या पुलिस अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीण काफी आक्रोशित थे. से भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-bdo-inaugurated-block-level-khelo-jharkhand-competition/">मनोहरपुर

: प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का बीडीओ ने किया उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही