Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनुवा : असामाजिक तत्वों ने तोड़ी ग्राम देवी की प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश

Advertisement
Advertisement
  • पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग
Sonua (Sandeep Pradhan): सोनुवा थाना क्षेत्र के नुआगांव में असामाजिक तत्वों ने ग्राम देवी की प्रतिमा खंडित कर दिया. इसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. बताया जाता है कि रविवार सुबह जब कुछ ग्रामीण नुआगांव में ग्राम देवी की पूजा के लिए पहुंचे, तो प्रतिमा को खंडित पाया. इसके बाद यह खबर सुनकर बड़ी संख्या में लोग ग्राम देवी पूजा स्थल पहुंचे और रोष जताया. ग्रामीणों ने घटना पर विरोध जताते हुए पुलिस प्रशासन से दोषी असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. सूचना मिलने पर सोनुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों ने थाना प्रभारी सोहन लाल को कार्रवाई के लिए पत्र भी सौंपा. पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए शांति बनाये रखने का अपील की. वहीं पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, जिला परिषद सदस्य जगदीश नायक, भाजपा नेता केदारनाथ ने पहुंचकर ग्रामीणों से शांति बनाये रखने को कहा. ग्रामीणों ने नवरात्र के बाद नया प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया. इसे भी पढ़ें – कोल्हन">https://lagatar.in/kolhan-university-dates-of-pg-ii-and-b-ed-fourth-semester-and-other-examinations-announced/">कोल्हन

विश्वविद्यालय : पीजी द्वितीय व बीएड चौथे सेमेस्टर समेत अन्य परीक्षाओं की तिथि घोषित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही