Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनुवा : पूर्व की तरह रेल ठहराव होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Advertisement
Advertisement
Sonuva : सोनुवा और गोईलकेरा में सोमवार को रेल ठहराव जन आंदोलन की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में रविवार को सोनुवा और गोईलकेरा रेलवे स्टेशन में किये गये आंदोलन का समीक्षा किया गया. आंदोलन के दौरान रेलवे अधिकारियों द्वारा दिये गये लिखित आश्वासन पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर यह निर्णय लिया गया कि रेलवे द्वारा जो समय अवधि रेल ठहराव के लिए लिया गया है, उस समय अवधि में यदि रेल ठहराव सुनिश्चित नहीं हुआ तो रेल अधिकारियों के साथ किसी प्रकार का वार्ता किए बगैर रेल परिचालन को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-players-participating-in-the-yogasan-competition-will-be-selected-on-11th/">चाईबासा

: योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का 11 को होगा चयन
इसके लिये अभी से तैयारी जारी रहेगा. क्षेत्र के सभी मानकी, मुंडा, मुखिया, जिला परिषद सदस्य भी आंदोलन में पूर्ण रूपेण सहयोग करेंगे. सोनुवा के समीक्षा बैठक में सोनुआ बाजार की एक कमिटी बनाई गई, जिसकी औपचारिक घोषणा अगले बैठक में की जाएगी. मौके पर अमित महतो, दिनेश बोईपाई, विक्की बाजपेई, मोबिन, श्रीकांत कुमार, रवि, राजकुमार सिन्हा, कैलाश बोईपाई, मनोज हिंदयार समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही