Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनुवा : पेट्रोलिंग के दौरान वन विभाग ने साल के लकड़ी से लदा वाहन पकड़ा, गाड़ी छोड़ चालक फरार

Sonua (S.S Pradhan) : सोनुवा स्थित वन विभाग के संतरा रेंज द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान रविवार अहले सुबह पीछा कर सोनुवा रेल फाटक के पास साल चिरान से लदा एक वाहन जब्त किया. वन कर्मियों को देख वाहन का चालक फरार होने में सफल रहा. जांच के दौरान वन कर्मियों ने वाहन पर लदे 66 पीस अवैध साल चिरान के साथ टाटा इंट्रा वी30 वाहन को जब्त किया है. इस संबंध में वन विभाग ने 23 अक्टूबर 2022 को मामला दर्ज किया गया है. वन विभाग द्वारा जब्त की गई वाहन की संख्या जेएच 05सीवाई 2377 है. ज्ञात हो कि संतरा रेंज के वनकर्मियों द्वारा नियमित की जाने वाले रात्रि पेट्रोलिंग चलाई जा रही थी, इसे भी पढ़ें : T-20">https://lagatar.in/t20-world-cup-india-beat-pakistan-with-virat-kohlis-innings/">T-20

वर्ल्ड कपः कोहली की विराट पारी से भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल

गाड़ी मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज

इसी दौरान गोईलकेरा-सोनुवा मुख्य सड़क पर गोईलकेरा की ओर से एक टाटा इंट्रा वी30 वाहन को आते देख उसे रोकने का इशारा वन कर्मियों ने किया, लेकिन, वन कर्मियों को देख चालक सोनुवा रेल फाटक के पास वाहन छोड़ कर फरार हो गया. वन विभाग मामले को लेकर वाहन के मालिक सरायकेला थाना अखिलनाथपुर गांव के पिन्टू गोप, पिता- बाबूलाल गोप के उपर भी मामला दर्ज किया है. इस अभियान में सोनुवा संतरा रेंज के प्रभारी वनपाल सह वनरक्षी नारायण बघेल, वनरक्षी गूरा मांडी, मनोरंजन महतो, भादाव सोरेन, बिरसेन बोइपाई, सानो हेम्ब्रम, शिव शक्ति गोप, कृष्णा चंद्र बिरुवा, अर्जुन पूर्ती, विजय कुमार, कुमार चन्द्र शेखर नायक, चालक श्याम सोय, मोजेश बागे शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही