Search

 
 
 

सोनुवा : वन विभाग ने ट्रेन में की छापामारी, भारी मात्रा में जलावन लकड़ी जब्त

 
Sonua : संतरा रेंज ने राउरकेला-चक्रधरपुर सारंडा मेमू ट्रेन में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध जलावन लकड़ी जब्त किया है. वन विभाग को गुरुवार शाम को सारंडा मेमू ट्रेन में अवैध लकड़ियों के ले जाने की सूचना मिली थी. जिसके बाद वन कर्मियों ने टीम बनाकर सोनुवा स्टेशन में सरंडा-मेमू ट्रेन में छापेमारी की. अभियान के दौरान ट्रेन में ले जाये जा रहे करीब दो सौ बंडल जलावन लकड़ी को जब्त किया. छापेमारी दल में वनरक्षी संतोष, बिरसेन, गूरा, मंजीत, शांति, प्रिया, बाबू राम, अजय, कृष्णा, चंद्रशेखर, मनोरंजन, विजय, नारायण, भादाव, श्याम आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : तांतनगर:">https://lagatar.in/tantnagar-mother-of-three-children-absconding-with-lover-in-khediatangar-children-complained-to-op/">तांतनगर:

खेड़ियाटांगर में प्रेमी संग फरार हुई तीन बच्‍चों की मां, बच्चों ने ओपी में की शिकायत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही