Search

 
 
 

सोनुवा : एदेलबेड़ा गांव की मार्डी टोला में सड़क निर्माण का शिलान्यास

 
Sonua (Sandeep Pradhan) : सोनुवा प्रखंड की आसनतलिया पंचायत स्थित एदेलबेड़ा गांव के मार्डी टोला में पीसीसी सड़क निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद जिला परिषद सदस्य सुहागी मुर्मू ने सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पक्का सड़क नहीं होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. बरसात के मौसम में पूरा रास्ता कीचड़मय हो जाता था जिससे आवाजाही में काफी दिक्कतें होती थी. सड़क का निर्माण होने से अब समस्या दूर होगी. इस मौके पर गांव के मुंडा शैलेश महतो, इंद्रजीत हांसदा, भुवनेश्वर माझी, तुलसी राम टुडू, मोटका टुडू समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-land-acquisition-process-started-in-sikri-2-news-including-bulldozer-started/">हजारीबाग

: सिकरी में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू, चला बुलडोजर समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही