Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनुवा : गोइलकेरा के कुईड़ा कैंप में सीआरपीएफ जवानों को साईबर सिक्युरिटी की दी गई जानकारी

Sonva (SS Pradahan) : गोईलकेरा के कुईड़ा सीआरपीएफ कैंप में सीआरपीएफ 60वीं बटालियन का एक दिवसीय प्रशासनिक व परिचालनिक कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में साईबर सिक्युरिटी, बैंकिंग प्रणाली एवं वित्तीय प्रबंधन की जानकारी दी गई. कार्यशाला के प्रथम सत्र में झारखंड पुलिस के चक्रधरपुर अंचल निरीक्षक चन्द्रशेखर ने साईबर अपराध, जागरुकता, बचाव एवं सुरक्षा विभिन्न पहलुओं को बताया. दूसरे सत्र में भारतीय स्टेट बैंक के रिजनल मैनेजर सुनील आजाद और चक्रधरपुर शाखा के मुख्य प्रबंधक ने जवानों को एसबीआई द्वारा देश के जवानों को दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाने की जानकारी दी. इसके अलावे वित्तीय प्रबंधन और सुरक्षित निवेश करते हुए अपने भविष्य को सुखद और सुरक्षित करने के विभिन्न वित्तीय तौर तरीकों के बारे में जवानों को अवगत कराया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Sonuva-CRPF-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/diwali-diyas-will-not-light-in-the-houses-of-bell-based-teachers-of-ranchi-university/">रांची

विश्वविद्यालय के घंटी आधारित शिक्षकों के घर नहीं जलेंगे दीपावली के दीये
तृतीय सत्र में 60वीं बटालियन कमांडेंट ने जवानों को डिप्लायमेंट और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में बताया. उन्होंने जवानों को तैनाती स्थल पर ड्यूटी के दौरान आस-पास के भौगोलिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय मूल्यों को समझते रहने की हिदायत दी. अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) झारखंड पुलिस ने जवानों से नक्सलियों के संबंध में विस्तार से जानकारियों को साझा किया. चौथे और अंतिम सत्र में उप कमांडेंट (प्रशासन), उप कमांडेंट (संभरण) एवं कार्यालय लिपिकों ने सेवा संबंधित विभिन्न सुविधाओं को लाभ लेने के लिए जवानों को निर्धारित विधि से अवगत कराया. मौके पर सीआरपीएफ अधिकारी विजोतो टीनी, विकास सिंह, जियाउल हक, अनिल कुमार, उमेश कुमार, पुलिस पदाधिकारी विकाश कुमार, अमरेन्द्र कुमार, आरपी सिंह, गिरीश कुमार, जीएस ठाकुर समेत कई अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही