Search

 
 
 

सोनुवा : झामुमो 8 अगस्त को प्रखंड स्तर पर मनाएगा निर्मल महतो का शहादत दिवस

 
Sonua : सोनुवा वन विश्रामागार में गुरुवार को झामुमो की सोनुवा प्रखंड कमेटी की एक बैठक आयोजित हुई. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सोहन माझी ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने की अपील की. इस दौरान आगामी 8 अगस्त को शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस प्रखंड स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को भाग लेने का निर्देश प्रखंड अध्यक्ष ने दिया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-golden-baby-league-football-tournament-guvasai-football-club-team-reached-the-final/">नोवामुंडी

: गोल्डन बेबी लीग फुटबॉल टूर्नामेंट : गुवासाई फुटबॉल क्लब की टीम पहुंची फाइनल में
सोहन माझी ने बताया कि आगामी 9 अगस्त को जिला कमेटी के द्वारा चाईबासा में विश्व आदिवासी दिवस मनाने का निर्देश प्राप्त हुआ हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रखंड, पंचायत स्तर व बुथ स्तर के सभी कार्यकर्ता चाईबासा पहुंचेंगे. मौके पर विश्व आदिवासी दिवस को लेकर रणनीति बनाये जाने के साथ स्वतंत्रता दिवस को लेकर चर्चा किया गया. बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड सचिव सागर महतो, हरिनारायण दास, नरेंद्र मुंडा, फुलचांद जामुदा, विजय जोंको, कुलदीप महतो आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही