Search

 
 
 

सोनुवा : मानसिक रूप से बीमार छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

 
Sonua (Sandeep Pradhan) :  सोनुवा थाना क्षेत्र की तैरा गांव की रहने वाली कक्षा नौवीं की छात्रा जंयती प्रमाणिक(15) ने सोनुवा-लोटापहाड़ स्टेशन के बीच गोलमुंडा रेल फाटक समीप ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना मंगलवार देर शाम की है. घटना के करीब 15 घंटे बाद बुधवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और डाउन लाइन पोल संख्या 328/18 के पास से छात्रा का शव बरामद किया. पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बताया जाता है कि छात्रा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिस कारण उसने कुछ दिनों पहले से स्कूल जाना भी छोड़ दिया था. मंगलवार को वह अचानक गांव से भाग कर रेल पटरी के पास पहुंची और ट्रेन के सामने कूद गई. इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-murdered-with-sharp-weapon-for-protesting-against-robbery/">जमशेदपुर

: लूट का विरोध करने पर धारदार हथियार से युवक की हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही