Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनुवा : मंत्री जोबा माझी ने झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, दिए कई दिशा-निर्देश

Sonua : झारखंड की कैबिनेट मंत्री सह मनोहरपुर विधायक जोबा माझी ने बुधवार को सोनुवा वन विश्रामागार में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में मंत्री ने 14 अक्टूबर को गोइलकेरा में आयोजित होने वाले शहीद देवेन्द्र माझी के शहादत दिवस कार्यक्रम व सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर चर्चा करते हुए झामुमो कार्यकर्ताओं को कई दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने बताया कि शहादत दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोत्त, मंत्री चम्पाई सोरेन समेत कोल्हान के कई विधायक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसे भी पढ़ें : सोनुवा">https://lagatar.in/sonuva-to-take-advantage-of-the-schemes-do-not-wander-the-villagers-here-and-there-help-joba/">सोनुवा

: योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को इधर-उधर न भटकायें, मदद करें : जोबा

ग्रामीणों को जागरूक करने का किया आह्वान

शहादत कार्यक्रम में उपस्थित होने गोइलकेरा जाने वाले अतिथियों का सोनुवा पहुंचने पर सोनुवा प्रखंड कमिटी के द्वारा स्वागत किये जाने की जानकारी डॉक्टर महतो ने दी. इस दौरान मंत्री जोबा माझी ने कार्यकर्ताओं को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों जागरूक करते हुए कार्यक्रम का लाभ देने के लिए ग्रामीणों का सहयोग करने का भी निर्देश दिया. मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष दीपक प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष सोहन माझी, डॉक्टर महतो, फुलचांद जामुदा, मानकी बोदरा, नंदलाल पूर्ति अजित माझी, सालुका केराई समेत विभिन्न पंचायतों से आये झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-bistupur-dav-captured-the-cup-in-the-cricket-competition/">नोवामुंडी

: बिष्टुपुर डीएवी ने क्रिकेट प्रतियोगिता में कप पर जमाया कब्जा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही