Search

 
 
 

सोनुवा : गुदड़ी के टोमडेल में नक्सलियों ने जलाया ढलाई वाला मिक्सचर मशीन

 
Sonua : नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुदड़ी प्रखंड के टोमडेल पंयाचत के टोमडेल में नक्सलियों ने कला संस्कृति भवन की छत की ढलाई के दौरान मिक्सचर मशीन पर डीजल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया. वहीं, कार्य स्थल पर तोड़फोड़ कर मजदूरों को भाग जाने की धमकी दी. इसके बाद मजदूर डर से भाग हुए. घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक घटना के समय मजदूर काम के दौरान दोपहर का खाना खा रहे थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-road-from-tiruldih-to-bengal-border-turned-into-mud-people-upset/">चांडिल

: तिरूलडीह से बंगाल सीमा तक कीचड़ में तब्दील हुई सड़क, लोग परेशान
इस दौरान नक्सली संगठन पीएलएफआई का दस्ता कार्य स्थल पर आ धमका. भवन के छत ढलाई कार्य को रोकते हुए मिक्सचर मशीन को बंद कर दिया. इसके बाद मशीन से डीजल निकाल कर उस पर छिड़क दिया और आग लगा दी. ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह भी पीएलएफआई के सदस्यों ने शाम में गुदड़ी थाना के पास कारो नदी के कमारगांव स्थित अवैध बालू घाट पर बालू लोड कर रहे दो ट्रैक्टर को आग दी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही