Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनुवा : संतरा रेंज ने बालजोड़ी में मनाया करमा महोत्सव

Sonua : संतरा रेंजर एके त्रिपाठी के नेतृत्व में संतरा रेंज द्वारा सोनुवा के बालजोड़ी गांव में करमा महोत्सव मनाया गया. इस दौरान बालजोड़ी मुखिया गुणवंत नायक ने करमा पौधा लगाया. मौके पर मुखिया गुणवंत नायक ने कहा कि करमा परब प्रकृति से जुड़ा हुआ है. झारखंड की संस्कृति आधार प्रकृति से जुड़ा हुआ है. हमारे जोहार थान में पेड़ों की पूजा अर्चना की जाती है. प्रकृति ने हमें पेड़ जैसी अमूल्य धन दिया. पेड़-पौधे हमें रोजगार के साधन मुहैया करते हैं. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-oraon-society-celebrated-karam-festival-with-pomp-in-gua/">नोवामुंडी

: गुवा में उरांव समाज ने धूमधाम से मनाया करम पर्व

पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है

इसके साथ ही पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति भी होती है. इसलिए हमें वृक्षों का संरक्षण करनी चाहिए तथा उसके कटाव पर रोक लगाना चाहिए. कार्यक्रम से पूर्व गांव के देऊरी ने करमा पौधा का पूजा अर्चना करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान मुखिया के अलावा पंसस पुष्पेंद्र नायक, रिटायर शिक्षक नागेश्वर महतो आदि कई ग्रामीणों ने करमा के पौधा को लगाया. मौके पर वनरक्षी गूरा, बिरसेन, नारायण, सानो, शिव शक्ति, मनोरंजन, कृष्णा, चंद्रशेखर, बाबू राम, संतोष, मंजीत, वन कर्मी सुमन, गंगाराम, खेदान समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही