Sonua (S.S Pradhan) : सरायकेला कोर्ट के आदेशानुसार रविवार को सोनुवा पुलिस ने फरार शातिर अपराधी पोड़ाहाट गांव निवासी वरुण महतो के घर बाहर पर इश्तिहार चस्पा किया. पुलिस के मुताबिक वरुण महतो पर सरायकेला थाना कांड 78/21 दिनांक 18 जुन 2021 धारा 385/387 भा० द० वि एवं 17 सीएलए (क्रिमिनिल लॉ अमेंडमेंट एक्ट) के तहत प्राथमिक दर्ज है. वह काफी दिनों से फरार चल रहा है. पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश में जुटी हुई है. इसे लेकर ही इश्तिहार चस्पा किया गया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-mla-samir-mahanti-attended-the-golden-jubilee-celebrations-of-kali-puja/">बहरागोड़ा
: काली पूजा के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए विधायक समीर महंती
: गुवा में युवक ने पेड़ पर फंदे से लटककर की खुदकुशी
: काली पूजा के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए विधायक समीर महंती
गिरफ्तारी के बाद एमजीएम अस्पताल से हो गया था फरार
नक्सलियों के नाम पर लेवी वसूलने वाला बंदी वरुण महतो नवंबर 2021 में एमजीएम अस्पताल से फरार हो गया था. सरायकेला पुलिस ने उसे 18 जून 2021 को आदित्यपुर से गिरफ्तार किया था. उसके बाद उसे सरायकेला जेल भेजा गया था, जहां तबीयत खराब होने के बाद उसे सरायकेला जेल से एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया. अस्पताल के कैदी वार्ड में वह इलाजरत था. एमजीएम अस्पताल से बिना हथकड़ी के पुलिसवाले उसे मानगो बस स्टैंड में मॉर्निंग वॉक के लिए लेकर गए थे. तभी वह चकमा देकर फरार हो गया था. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-youth-commits-suicide-by-hanging-on-a-tree-in-guwa/">नोवामुंडी: गुवा में युवक ने पेड़ पर फंदे से लटककर की खुदकुशी
Leave a Comment