Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनुवा : रेल ठहराव के लिए साप्ताहिक हाट में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

Advertisement
Advertisement
Sonua : सोनुवा के अलावा लोटापहाड़, टुनियां, गोइलकेरा समेत अन्य छोटे स्टेशनों में ट्रेन परिचालन व स्टेशनों में ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर क्षेत्रीय आम जनता के बैनर तले रेल ठहराव जन आंदोलन के तहत गुरुवार को सोनुवा में लगे साप्ताहिक हाट में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. ट्रेन ठहराव नहीं होने से ग्रामीणों को हो रही समस्या की जानकारी देते हुए आंदोलन में भागीदारी निभाने का वादा करते हुए हस्ताक्षर किये. इस दौरान ग्रामीणों में रेल प्रशासन के प्रति काफी गुस्सा देखा गया. ग्रामीण हर हाल में ट्रेन ठहराव की मांग रेल प्रशासन से की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congress-held-a-street-meeting-in-bhalubasa-against-inflation/">जमशेदपुर

: कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में भालूबासा में की नुक्कड़ सभा

ढ़ाई हजार ग्रामीणों ने किया हस्ताक्षर

गुरुवार को साप्ताहिक हाट में करीब ढाई हजार से ज्यादा ग्रामीणों ने रेल ठहराव की मांग को लेकर रेल प्रशासन को सौंपे जाने वाले मांग पत्र में हस्ताक्षर किया. हस्ताक्षर अभियान सोनुवा के गोइलकेरा के विभिन्न गांवों व विभिन्न साप्ताहिक हाट में चलाया जा रहा हैं, जिसमें काफी संख्या में लोग मांग पत्र में हस्ताक्षर कर रहे हैं. हस्ताक्षर अभियान का नेतृत्व आंदोलन का नेतृत्व कर रहे युवा नेता अमित महतो, कुईड़ा पंचायत के मुखिया दिनेश बोयपाई के अलावा सुमित महतो, राहुल पूर्ति, भानु महतो, कैलाश बोईपाई, प्रशांत महतो, महेश्वर महतो, केतु प्रधान, रामराय बोईपाई, निरंजन बोईपाई आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही