Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनुवा : आग से झुलस कर वृद्ध महिला गम्भीर, चाईबासा रेफर

Sonua : आग से जलने से सोनुवा के जोड़ापोखर गांव की 60 वर्षीय वृद्ध महिला रायमनी महतो गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी. परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनुवा में भर्ती कराया. जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद वृद्ध महिला की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक जोड़ापोखर गांव की वृद्ध महिला रायमनी महतो किसी काम से खेत तरफ गयी थी, खेत में जल रहे पुआल के सम्पर्क में आने से महिला की शरीर आग में बुरी तरह झुलस गई. चिकित्सक के मुताबिक आग में झुलसने से रायमनी के शरीर का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा जल गया है. इसे भी पढ़ेंचांडिल">https://lagatar.in/chandil-hatia-howrah-kriya-yoga-express-will-stop/">चांडिल

: हटिया-हावड़ा क्रिया योगा एक्सप्रेस का होगा ठहराव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही