Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनुवा : खड़ीमाटी गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत

Advertisement
Advertisement
Sonua (Sandeep Pradhan) : सोनुवा थाना क्षेत्र की खड़ीमाटी गांव में बुधवार को पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. बताया जाता है की खड़ीमाटी गांव निवासी सिंहराय बोदरा का तीन वर्षीय पुत्र वीरसिंह बोदरा अपने घर के बाहर एक पानी भरे गड्ढे में कुछ बच्चों के साथ नहाने गया था. नहाने के दौरान वीरसिंह बोदरा पानी में डूब गया. जिसके बाद परिजन उसे गांव के एक प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सक के पास ले गये. जहां पर चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की सूचना पर सोनुवा पुलिस गांव पहुंची और मामले की जानकारी ली. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-bjp-collected-soil-from-the-tomb-of-martyrs/">बहरागोड़ा

: शहीदों के समाधि स्थल से भाजपा ने संग्रहित की मिट्टी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही