Search

 
 
 

सोनुवा : योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को इधर-उधर न भटकायें, मदद करें : जोबा

 
Sonua : योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीण लाभुकों को इधर-उधर न भटकायें. उन्हें लाभ लेने के लिए मदद करें व उनकी समस्या का जल्द समाधान करें. यह निर्देश सुबे की महिला एवं बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा मंत्री सह स्थानीय विधायक जोबा माझी ने पोड़ाहाट में दी. मंत्री ने सोनुवा प्रखंड पोड़ाहाट पंचायत के पोड़ाहाट मैदान में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया. मौके पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बालिका कल्याण के लिए शुरु किये गये सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना की जानकारी दी. योजना में झारखंड की आठवीं से 12वीं तक की छात्राओं को का लाभ मिलेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Sonua-Joba-1.jpg"

alt="" width="1280" height="720" /> इसे भी पढ़ें : तमाड़">https://lagatar.in/tamads-land-has-been-the-center-of-munda-rebellion-brinda-karat/">तमाड़

की धरती मुंडा विद्रोह का केंद्र रही है : वृंदा कारात
इसमें आठवीं की छात्राओं को 2000 रुपये, नौंवीं की छात्राओं को 2500, दसवीं से 12वीं तक की छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये मिलेंगे. छात्राओं की आयु 18-19 साल होने पर एकमुश्त बीस हजार रुपये मिलेंगे. मौके बीडीओ नंदजी राम, बीईईओ नवल किशोर सिंह, मुखिया जोसेफ मुर्मू, प्रखंड बीस सुत्री अध्यक्ष अजित माझी, कृषि पदाधिकारी अर्थभंजन प्रधान समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही