Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनुवा : मदांगजहिर में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

Sonua : सोनुवा के मदांगजाहिर में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार और रविवार को आयोजित हुआ. खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए विभिन्न आकर्षक और मनोरंजक खेल आयोजित किये गये. खेलकूद प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण रविवार को तालाब में आयोजित तैराक रेस रहा, जिसका हजारों लोगों ने आनंद उठाया. इसे भी पढ़ेंचाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sardar-gurmukh-singh-khokhar-won-the-vintage-car-rally-for-the-29th-time/">चाईबासा

: सरदार गुरूमुख सिंह खोखर ने 29वीं बार जीती विंटेज कार रैली

तैराक रेस में प्रधान पूर्ति हुए प्रथम 

तैराक रेस में प्रधान पूर्ति प्रथम और बादल बोयपाई द्वितीय, साईकिल रेस में डांसर अंगरिया प्रथम और बबलू गुन्दुवा द्वितीय, गणित रेस में कनारा माझी प्रथम और अर्जुन द्वितीय, महिलाओं के लिए बम ब्लास्ट में सूमी पूर्ति प्रथम और मानी प्रधान द्वितीय, जवानों के लिए 1500 मीटर दौड़ में करन बांकिरा प्रथम और अमित सुरीन द्वितीय, महिलाओं के लिए बैलून फोड़ में मनीषा तियु प्रथम और अंजली बरजो द्वितीय आई. इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sengels-torch-procession-will-be-held-on-30th-to-demand-the-handover-of-marang-buru-to-the-tribals/">जमशेदपुर

: मरांग बुरू आदिवासियों को सौपने की मांग को लेकर सेंगेल का मशाल जुलूस 30 को

प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

समापन समारोह में अतिथियों के हाथों विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया. खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन में कमेटी के दिनेश प्रधान, शिव कुमार प्रधान, अमरेश प्रधान, रूपेश प्रधान, संजीव प्रधान, ब्रजेश, चंद्रशेखर, बिकास, विजय, अनुज, अंकित, दीपू समेत अन्य सदस्यों का योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही