Search

 
 
 

सोनुवा : गुदड़ी-लोढ़ाई सड़क के जराकेल के पास से दो उग्रवादी गिरफ्तार

 
Sonuva : गुदड़ी थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो पीएलएफआई उग्रवादी मतियस टुटी और बिरसा भेंगरा को हथियार के साथ रविवार को गिरफ्तार किया है. सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई संगठन के सदस्य गुदड़ी लोढ़ाई सड़क का निर्माण कार्य करवा रहे ठेकेदार से लेवी लेने और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जराकेल, बिरकेल, कोटागाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में हथियार के साथ मोटरसाइकिल से घूम रहे हैं. इस सूचना के आधार पर गुदड़ी थाना पुलिस ने एक टीम का गठन कर ग्राम जराकेल, टोला उदमलता में गुदड़ी-लोढ़ाई सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. वाहन जांच के क्रम में तीन लोग एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुदड़ी की ओर आ रहे थे. पुलिस बल को देखकर वे तीनों मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे. पुलिस के जवानों ने उन दो को दौड़ाकर पकड़ लिया. गया. एक भागने में सफल रहा. पकड़े गए दोनों युवक पीएलएफआई के उग्रवादी हैं. दोनों की तलाशी लेने पर दो अवैध देसी कट्टा, तीन जिंदा गोली और एक मिस फायर गोली बरामद किया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-clean-baharagora-campaign-of-friendship-organization-started/">बहरागोड़ा

: “मैत्री संगठन” का क्लीन बहरागोड़ा अभियान शुरू
इसके साथ ही पुलिस ने एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक लावा कम्पनी का कीपैड मोबाईल और दैनिक उपयोग का सामान भी बरामद किया है. पीएलएफआई उग्रवादी सदस्य मतियस टुटी के खिलाफ गुदड़ी थाना में आर्म्स एक्ट समेत चार मामले दर्ज हैं. दोनों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मतियस टुटी उर्फ मंगरा टुटी बिरकेल गांव का और बिरसा भेंगरा डिंडापाई गांव का निवासी है. पुलिस के छापेमारी दल में गुदड़ी थाना प्रभारी मो. जफर अली, पुलिस अवर निरीक्षक अविनाश कुमार, गुदड़ी थाना के सशस्त्र बल और आईआरबी गुदड़ी कैम्प के सशस्त्र बल शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही